ऐसे में थामला एसएचओ ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि सहायक वनपाल के साथ दुर्व्यवहार किया, गाली गलौज की गई, उसे धमकाया गया। कहा कि अबकी बार शिकायत की तो तुझे ही बंद कर दूंगा। उसके बाद आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की हुई।