3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 भाजपा संगठन चुनाव : जयपुर शहर में रस्साकशी के चलते दो मंडलो में नही हुए चुनाव

जयपुर शहर भाजपा में चल रहे संगठन चुनाव में विवाद गहराता ही जा रहा है। विवादों के चलते सांगानेर और विद्याधर नगर मंडल के चुनाव तक स्थगित हो चुके हैं। वहीं आदर्शनगर, बगरु और किशनपोल मंडल के चुनाव होने के बाद भी विवाद नहीं थम रहा। इसकी शिकायतें प्रदेश के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच रही है।

2 min read
Google source verification

image

Jitendra Kumar Pradhan

Nov 02, 2015



जयपुर शहर भाजपा में चल रहे संगठन चुनाव में विवाद गहराता ही जा रहा है। विवादों के चलते सांगानेर और विद्याधर नगर मंडल के चुनाव तक स्थगित हो चुके हैं। वहीं आदर्शनगर, बगरु और किशनपोल मंडल के चुनाव होने के बाद भी विवाद नहीं थम रहा। इसकी शिकायतें प्रदेश के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच रही है।

भाजपा के विद्याधर नगर मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए पहुंचे चुनाव प्रभारी के कपड़े तक फट गए। इसके बाद हुई खींचतान के चलते चुनावों को स्थगित करना पड़ा था। इसी तरह की नौबत सांगानेर मंडल में भी आने की संभावना को देखते हुए संगठन चुनाव को स्थगित कर दिया गया।

vid1

वहीं प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्वाचन क्षेत्र आदर्श नगर मंडल में भी संगठन चुनाव के दौरान विवाद सामने आया लेकिन इसके बाद भी अध्यक्ष का निर्वाचन करते हुए चुनाव सम्पन्न करवा दिए गए। वहीं बगरु मंडल के चुनाव को लेकर एक दर्जन से ज्यादा स्थानीय नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व को शिकायत भेजी है।

jaipur city" alt="ashok parnami" title="parnami" src="http://images.patrika.com/mediafiles/2015/03/22/parnami-550ecd6374437_l.jpg" align=" bjp state president" border="0">


वहीं किशनपोल मंडल के चुनाव पर सवाल उठाएं जा रहे हैं। इन तीनों मंडल में भाग अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं करने, सभी सक्रिय सदस्यों को सूचित नहीं करने के साथ ही मंडल अध्यक्ष की प्रक्रिया में शामिल नहीं करने के आरोप लग रहे हैं।