10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशोक परनामी हुए ‘आउट’ और प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को मिला ‘इन‘ होने का मौका

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Nov 06, 2018

Rajasthan BJP Website

जयपुर। जो काम चार महीनों में नहीं हो पाया, वो खबर छपने के चंद घंटों में हो गया। वेबसाइट पर नाम और चेहरों संबंधी खबर सोमवार के अंक में छपने के बाद प्रदेश भाजपा की वेबसाइट पर फोटो फोल्डर से पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी (Ashok Parnami) ‘आउट’ हो गए तो प्रदेशाध्यक्ष सैनी (Madan Lal Saini) ‘इन’ हो गए।

दरअसल भाजपा का आईटी सेल अनेक मौकों पर पार्टी गतिविधियों को सबसे पहले साइट पर डालने का दावा करता रहा है। इसे अपडेट करने के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगाते रहे हैं। बावजूद इसके अपने पार्टी अध्यक्ष का फोटो फोल्डर डालने से वह चूक गया। खबर प्रकाशित होने के बाद सेल हरकत में आया और अपनी भूल सुधार ली।

टिकट नहीं तो ये ही सही...
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा सांसदों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई है। पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व की ओर से साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का टिकट चाहते हैं तो अपने क्षेत्र की विधानसभाओं में ज्यादा से ज्यादा सीटें जितवाएं।


इस तरह का संदेश पाकर सांसदों के सामने भी संकट आ खड़ा हुआ है। राजस्थान के एक सांसद महोद य ने तो संदेश पाने के बाद पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी से कहा कि हमारे यहां तो हर पांच साल में सत्ता बदलती रहती है। अगर सत्ता बदली तो हमारा क्या कसूर। हम तो अपने इलाके के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग