27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का मिशन ‘ग्रीन’

भाजपा का हर वार्ड में मिशन हरियाली शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा का मिशन 'ग्रीन'

भाजपा का मिशन 'ग्रीन'

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर की ओर से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति एवं जन्मदिवस पखवाडा कार्यक्रम के तहत रविवार को संगठन के तिलक नगर स्थित शहर कार्यालय पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, महामंत्री कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष अजय पारीक एवं चन्द्रप्रकाश सैनी के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद 250 वार्डों यही सिलसिला चला। शहर अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में सिंग्ल यूज प्लास्टिक एवं जलस्त्रोतों में स्वच्छता का कार्यक्रम जलमहल की पाल और आस-पास की बावड़ी पर किया गया। स्वच्छता अभियान, पौधारोपण के कार्य सम्पूर्ण जयपुर शहर में सघन रूप से किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाने का अभियान है। प्रत्येक वार्ड एवं मंडल में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने पौधों का पालनपोषण करने का संकल्प लिया।

पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश
भाजपा जयपुर शहर कार्यालय पर जयपुर शहर की विधानसभाओं के मंडलों की कार्यकारिणी मार्च मं घोषित की जा चुकी है। अध्यक्ष राघव शर्मा ने अब सभी पदाधिकारियों को जनहित कार्य में पूरी तरह सक्रियता के निर्देश दिए हैं।