12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इथोपिया विमान दुर्घटना: सवालों के घेरे में बोइंग 737 मैक्स 8 जेट, 25 देशों ने उड़ान भरने पर लगाई रोक

इथोपिया एयरलाइंस दुर्घटना के बाद बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर संकट विमान का कॉकपिट डेटा रिकार्डर और ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं मैक्स 8 विमानों की सुरक्षा पर उठे सवाल

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nitin Sharma

Mar 12, 2019

airplane

airplane

जयपुर। इथोपिया एयरलाइंस दुर्घटना के बाद बोइंग 737 मैक्स 8 जेट सवालों के घेरे में है। मलेशिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, चीन, इथोपिया, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया समेत 25 देशों ने इन विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। उधर अमरीका के संघीय विमानन प्रशासन ने घोषणा की है कि अगर बोइंग 737 मैक्स में सुरक्षा संबंधी कोई खामी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इथोपिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का कॉकपिट डेटा रिकार्डर और ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं और इसके जरिए दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि इस घटना में 157 लोग मारे गए थे।

सवालों के घेरे में बोइंग 737 मैक्स 8
जेट दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बोइंग अपने 737 मैक्स 8 जेट्स की सुरक्षा पर सवालों का सामना कर रही है।चार महीनों के भीतर 737 मैक्स 8 जेट्स के साथ होने वाले हादसे के बाद दुनिया भर में इन विमानों की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई है। इथोपियन एयरलाइंस की घातक दुर्घटना के बाद चीन वह पहला देश था जिसने विमानों की ग्राउंडिंग का आदेश दिया।उसके बाद तो एक के बाद कई देशों ने इन विमानों के उड़ने पर रोक लगा दी। उधर इथोपियन एयरलाइंस की उड़ान ET 302 के मलबे से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है। इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि इससे हादसे के कारणों की जांच में मदद मिल सकेगी।