15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉकड्रिल: जयपुर एयरपोर्ट पर बैग में मिला बम, टर्मिनल पर मचा हड़कम्प

Rajasthan News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को अचानक 2:45 बजे टर्मिनल संख्या दो पर चैक इन काउंटर के पास संदिग्ध बैग दिखाई दिया। सूचना मिलते ही तुरंत सीआईएसएफ का विशेष दस्ता वहां पहुंच गया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Dec 20, 2023

mockdrill.jpg

Rajasthan News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को अचानक 2:45 बजे टर्मिनल संख्या दो पर चैक इन काउंटर के पास संदिग्ध बैग दिखाई दिया। सूचना मिलते ही तुरंत सीआईएसएफ का विशेष दस्ता वहां पहुंच गया। दस्ते के जवानों ने टर्मिनल को घेर लिया। संदिग्ध बैग मिलने का अनाउंसमेंट होते ही यात्रियों में हड़कम्प मच गया। वे कुछ समझ पाते उससे पहले ही जवानों ने तुरंत टर्मिनल को खाली करवा लिया और उनको पोर्च में खड़ा कर दिया। इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, फायरकर्मी, मेडिकल स्टाफ , पुलिसकर्मी एयरपोर्ट पर पहुंच गए।

वहां बम को निष्क्रिय करने वाली ऑटोमैटिक मशीन भी लाई गई। वह संदिग्ध बैग को उठाकर बाहर ले गई। जांच में बैग में बम मिला। जिसे मशीन ने चंद मिनट में निष्क्रिय कर दिया। उसके बाद यात्री, एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। बता दें, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर दोपहर 2.45 बजे से 3.51 बजे तक बम थ्रेट मॉकड्रिल की गई। इस दौरान बार बार अनॉउसमेंंट कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई, ताकि पैनिक नहीं हो।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले में दो कार भिड़ी, तीन घायल

मॉकड्रिल पूरी होने के बाद यात्रियों को टर्मिनल में वापस प्रवेश कराया। जिसके बाद से नियमित कार्य फिर से शुरू हो पाया। हालांकि इस दौरान फ्लाइट का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। मॉकड्रिल के दौरान सीआईएफ के कमाण्डेंट नरपत सिंह, डिप्टी कमाण्डेेंट सूरज खुरे समेत कई अधिकारी, जवान व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : काश ट्रॉमा सेंटर चालू होता तो बच जाती दो जान, सरकारों की उदासीनता छीन रही लोगों की जिंदगी