7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, आज से मिलेगा बोनस वाला गिफ्ट

Rajasthan Govt Employees: भजनलाल सरकार ने प्रदेश के छह लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले डबल खुशखबरी दी है। जिसमें से एक की शुरुआत आज से होने जा रही है।

2 min read
Google source verification
diwali Bonus

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। भजनलाल सरकार ने प्रदेश के छह लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले डबल खुशखबरी दी है। जिसमें से एक की शुरुआत आज से होने जा रही है। जी हां, प्रदेश के कर्मचारियों को बोनस के भुगतान की प्रक्रिया गुरुवार यानी आज से शुरु हो जाएगी। दूसरी अच्छी बात ये है कि इस बार वेतन भी 30 अक्टूबर को मिल जाएगा। सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान भी 30 अक्टूबर को कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों को बोनस देने के आदेश राज्य सरकार 13 अक्टूबर को ही जारी कर चुका, वहीं वेतन के बारे में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। वेतन संबंधी आदेश में कहा कि 31 अक्टूबर को दीपावली अवकाश होने के कारण पंचायती राज सहित राज्य सरकार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन एवं भत्तों का भुगतान 30 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। इसी प्रकार पेंशनर अधिकारियों व कर्मचारियों को अक्टूबर माह की पेंशन भी 30 अक्टूबर को मिल जाएगा। यह आदेश दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के कार्यालयों पर भी लागू होगा।

राज्य के कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस?

बता दें कि भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेश के हर सरकारी कर्मचारी को अधिकतम 6,774 रुपए बोनस देगी। जिसमें से 75 प्रतिशत राशि कर्मचारियों को नकद मिलेगी। वहीं, शेष 25 प्रतिशत राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा होगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan By Election 2024: कांग्रेस की लिस्ट जारी, खींवसर व चौरासी में आया चौंकाने वाला नाम; गठबंधन पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें: दौसा से कांग्रेस का टिकट फाइनल, प्रत्याशी के पास आलाकमान का आया फोन, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50,000 की इनामी दो महिला अरेस्ट, 3 साल से थी फरार