12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई ने दिया 1 करोड़ 1 लाख का भात, बहन को किया मालामाल, जीजा की 6 साल पहले हो गई थी मौत, अनूठा भात बना चर्चा का विषय

Biggest Mayra: राजस्थान में एक किसान परिवार के 6 भाइयों ने 8 करोड़ 15 लाख का मायरा दिया था। यह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। अब एक ऐसा ही मामला रेवाड़ी से सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
biggest_mayra_in_rewari.jpg

Biggest Mayra: राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर के ढींगसरा गांव के एक किसान परिवार के 6 भाइयों ने मार्च 2023 में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा दिया था। यह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। अब ऐसा ही मामला रेवाड़ी से सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाई भात में 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रुपए कैश देता नजर आ रहा है। इस अनूठे भात को देखकर जहां भात में मौजूद लोग अचंभित हैं, वहीं वीडियो देखकर लोग भी हैरान है।


बताया जा रहा है कि बावल क्षेत्र के एक गांव का युवक भात लेकर बीती शाम रेवाड़ी आया था। जिसमें उसने एक करोड़ से अधिक की कैश राशि भात में दी है। बताया जा रहा है कि जिस बहन के घर वह भात लेकर रेवाड़ी पहुंचा था, उसके पति की 6 साल पहले की मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद उक्त भाई ने बहन की जिम्मेदारी उठाते हुए न केवल रेवाड़ी में घर बनाकर दिया, बल्कि उनके बच्चों की शादी में भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा: 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

हाल ही में राजस्थान के नागौर जिले के डांगावास निवासी एक पिता ने परिवार के साथ लाम्बाजाटान गांव में रहने वाली अपनी इकलौती बेटी के पुत्र व पुत्री की शादी में 26 लाख रुपए नकद, 40 तोला सोना व डेढ़ किलो चांदी के साथ ट्रैक्टर सहित 65 लाख रुपए का मायरा भरा। नाना की ओर से दोहिता-दोहिती के विवाह पर भरे या भात पूरे मेड़ता क्षेत्र में रही।