scriptBundi 5 Year Girl Case: Hindu Organizations Closed Town And Market | पांच साल की बच्ची को उठा ले गया हैवान... दादा ने रंगे हाथों पकड़ा, इंसाफ करने थाने तक घुस गई जनता.. उसके बाद जो हुआ वह खतरनाक था | Patrika News

पांच साल की बच्ची को उठा ले गया हैवान... दादा ने रंगे हाथों पकड़ा, इंसाफ करने थाने तक घुस गई जनता.. उसके बाद जो हुआ वह खतरनाक था

locationजयपुरPublished: Jun 06, 2023 10:50:08 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

5 Year Girl rape Case: आरोपी का नाम मोबिन है और वह करीब 22 साल का है।

bundi_rape_news_photo_2023-06-06_10-05-42.jpg
bundi rape news
जयपुर
Bundi 5 Year Girl Case: बूंदी जिले से बड़ी खबर है। पांच साल की बच्ची से एक आरोपी ने नशे मंे रेप करने की कोशिश की। बच्ची रोती बिलखती हालत में घर पहुंची तो उसे ऐसी हालत में देखकर हंगामा मच गया। बाद में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए आरोपी को धर लिया। बाद मंे जब मौहल्ले और परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी मिली तो थाने के बाहर भीड़ जमा होने लगी। भीड़ बढ़ती देख अलग से जाब्ता मंगाया गया। देर रात करीब एक बजे तक परिवार और मौहल्ले के लोग थाना घेरे रहे और आरोपी को जनता को सौंपने की मांग करते रहे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.