4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तरह मिलेगी बिजनेस को ग्रोथ

बिजनेस को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए आपको हर स्टेप बहुत सोच-विचार कर लेना होगा
2 min read
Google source verification

किसी अलग जगह पर शुरू करें अपना बिजनेस
बिजनेस की ग्रोथ के लिए यह जरूरी है कि आप रिसर्च और प्लानिंग से ही बिजनेस शुरू करें यानी किसी कॉमन मार्केट से बिजनेस को शुरू करने की बजाय यह रिसर्च करें कि किस जगह पर आपको बेहतर आउटपुट मिल सकता है और अपने टारगेट ग्रुप से आसानी से अप्रोच बनाई जा सके। साथ ही अपने वर्कप्लेस को आकर्षक बनाने के लिए अनावश्यक फिजिकल खर्चों को न बढ़ाएं। जब आपको अच्छे रिजल्ट मिलने लगे तो नए लोकेशन पर एक ओर स्टोर शुरू करें। इस तरह समय के साथ-साथ बिजनेस को पहचान मिलने लगेगी।

फ्रेंचाइजी दें
बि जनेस को ग्लोबल लेवल तक ले जाने की चाह है तो आप लोगों को फ्रेंचाइजी देने पर विचार कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी देने से बिजनेस ब्रांड को जल्दी लोकप्रिय बनाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी देते समय आप इस बात पर अवश्य ध्यान रखें कि आपकी बिजनेस की साख पर किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े। बिजनेस के लिए जो नियम आपने तय किए हैं फ्रेंचाइजी लेने वाला व्यक्ति भी उनका पूरा पालन करें। इसके लिए एग्रीमेंट पर साइन करवाएं।

डाइवर्सिटी पर ध्यान दें
बिजनेस एक्सपट्र्स के अनुसार छोटे बिजनेस में भी डाइवर्सिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। डाइवर्सिटी पर ध्यान देकर आप कई तरह के प्रोडक्ट और सर्विस आइडिया पर फोकस कर सकते हैं। बिजनेस ग्रोथ स्ट्रेटजी में डाइवर्सिटी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस तरह आपके इनकम सोर्स भी बढ़ते हैं। दरअसल, जब आप अलग-अलग क्षेत्र और संस्कृति के लिए काम करते हैं तो बिजनेस में कभी ठहराव नहीं आएगा। इसलिए हर क्षेत्र विशेष की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट को डिजाइन करें। इस कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए टीम में भी डाइवर्सिटी होनी चाहिए।

अन्य मार्केट को टारगेट करें
माना वर्तमान मार्केट में तो आप ठीक तरीके से काम कर रहे हैं लेकिन बिजनेस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए आपको अन्य मार्केट के लिए एक रणनीति बनानी होगी। आपने बहुत से बड़े-बड़े गु्रप को देखा होगा, जिन्होंने किसी एक क्षेत्र से कॅरियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में अन्य क्षेत्रों पर ध्यान देकर हर तरह के एज ग्रुप को बिजनेस से जोड़ लेते हैं। इसलिए मार्केट की नई संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग करें।

ऑनलाइन भागीदारी बढ़ाएं
आज के समय में ऑनलाइन भागीदारी बढ़ाए बिना किसी बिजनेस को सफल नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए बिजनेस को ऑनलाइन प्रमोट करने के लिए एक सही रणनीति तैयार करें। बिजनेस वेबसाइट को डिजाइन करवाएं और प्रोडक्ट की ऑनलाइन सेल्स पर फोकस करें। वेबसाइट को डिजाइन करवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि सेल्स के दौरान कस्टमर्स को कोई परेशानी न हों। सोशल मीडिया के लिए भी रणनीति बनाएं।

ग्लोबल मार्केट का हो प्लान
बिजनेस को नई पहचान देने के लिए ग्लोबल मार्केट की भी एक रणनीति तैयार करनी होगी। यदि आप ज्यादा इंवेस्ट नहीं कर सकते हैं तो किसी विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर से मिल सकते हैं और उन्हें अपने प्रोडक्ट को विदेशों के लोकल मार्केट में सेल करने के लिए दे सकते हैं। इस तरह आप अपने प्रोडक्ट की विदेशों में भी पहचान बना सकते हैं। विदेशों के लिए प्रोडक्ट को डिजाइन करते समय ध्यान रखें कि प्रोडक्ट किसी संस्कृति को प्रतिबिंबित करता हो।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग