30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cancer News : भारत में पहली बार बनेगा कैंसर का टीका !, राजस्थान के इस मेडिकल कॉलेज में होगा तैयार, रोगियों को मिलेगा फायदा

कैंसर रोग से निजात पाने के लिए अब टीका बनेगा। यह टीका राजस्थान में बनेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 10 Feb 2025, 9:41 PM IST

Cancer Awareness Day 2024

Cancer Awareness Day 2024

जयपुर। कैंसर रोग से निजात पाने के लिए अब टीका बनेगा। यह टीका राजस्थान में बनेगा। इसके लिए महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज को अनुमति मिल गई है। डॉ एम एल स्वर्णकार ने बताया कि हाल ही में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज को डेंड्रिटिक सेल वैक्सीन बनाने के लिए भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा प्रथम स्तर की वैक्सीन बनाने की अनुमति मिली है। देश में पहली बार किसी मेडिकल कॉलेज को यह अनुमति मिली है। इस तरह की वैक्सीन से गॉल ब्लैडर, हेड एंड नेक तथा ओवेरियन कैंसर के मामलों में अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है।

महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, में सोमवार से चौथी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन ट्रांसलेशनल कैंसर रिसर्च एंड इम्यूनोथेरेपी कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। आयोजन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर कैंसर इम्यूनोथेरेपी के निदेशक डॉ अनिल सूरी के निर्देशन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश 14 राज्यों से 22 प्रतिष्ठित संस्थानों के कैंसर रिसर्चर तथा 9 विख्यात विदेशी वक्ता हिस्सा ले रहे हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि वायरस इंफेक्शन के जरिए भी कैंसर बढ़ रहा है। बचाव के तौर पर हमें बच्चों को हेपेटाइटिस तथा बच्चियों को एच पी वी वैक्सीन जरूर लगा लेनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग