1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में जंगल से पकड़ा गया नरभक्षी शख्स, महिला का मांस खा रहा था… तीन पुलिसवालों समेत आठ को काट खाया.. जंगली जानवरों जैसे कर रहा

तीन पुलिसवालों को जख्मी कर दिया। पुलिसवाले उसके हाथ पैर बांधकर ले गए हैं।

2 min read
Google source verification
Police

demo pic

जयपुर
Cannibal man arrest राजस्थान के पाली शहर से बड़ी खबर है। पुलिस ने एक नरभक्षी आदमी को पकडा है। उसका चेहरा खून से सना हुआ था। जब उसे पकडा गया था तो उसके मंह में एक बुजुर्ग महिला के चेहरे का हिस्सा था। उसने महिला की हत्या की और उसके बाद उसके चेहरे के हिस्सों को नोंच नोंच कर खा गया। कल दोपहर से आज दोपहर तक पुलिस उससे कुछ उगलवा नहीं सकी है। उसे बुरी तरह से बांधकर रखा गया है। उसका इलाज भी चल रहा है। वह दो ही शब्द बोल सका है कल से अब तक.... पहला है सुरेन्द्र और दूसरा है सलीम। या तो वह सोता रहता है या फिर गुर्राता रहता है। उसके पास से कुछ सामान भी मिला है इसी आधार पर उसकी जांच पड़ताल की जा रही हैं।


सेंदड़ा पुलिस ने बताया कि पच्चीस साल के इस शख्स को गांव वालों नें पकडा था। वह गांव के बाहर जंगल में एक महिला का मांस खा रहा था। उसे भगाया तो वह एक भागने लगा। लेकिन फिर जब उसे पकडा गया तो उसने पांच गांव वालों को काट लिया। किसी का कान काट लिया तो किसी के हाथ पर काट लिया। तीन पुलिसवालों को जख्मी कर दिया। पुलिसवाले उसके हाथ पैर बांधकर ले गए हैं।


उसकी जिंस पेंट की जेब में बस का एक टिकिट मिला हैं जो महाराष्ट्र से पाली तक का है। उसके अलावा एक पर्ची मिली है जिसमें रेबीज रोग के टीके के बारे में जानकारी लिखी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि संभव है यह रेबीज का बिगड़ा केस हो सकता है। रेबीज के पेशेंट अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। लेकिन इसने पत्थर से महिला की हत्या की, यह पुलिस और डॉक्टर्स दोनो को ही समझ नहीं आ रहा है। महिला कौन है उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है।