दरअसल, यूट्यूबर एल्विश यादव 8 फरवरी को जयपुर में एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने एक व्लॉग बनाया, जिसे 10 फरवरी को उनके यूट्यूब चैनल 'एल्विश यादव व्लॉग्स' पर अपलोड किया गया। इस वीडियो में एल्विश की कार के आगे-पीछे पुलिस की चेतक और 112 नंबर गाड़ियां चलती हुई दिख रही हैं। वीडियो में ऐसा दिखाया गया जैसे पुलिस ने एल्विश को सुरक्षा दी हो। हालांकि, पुलिस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।