किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने भ्रष्टाचार के कुछ मामलों को उजागर किया, तो सरकार ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि 50 फर्जी थानेदारों को गिरफ्तार किया गया था। मैंने जब परीक्षा रद्द करने की मांग की, तो सरकार ने मेरी बात नहीं मानी। उल्टा मेरे खिलाफ ही सीआईडी लगा दी गई और फोन टैपिंग शुरू कर दी गई। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।