जयपुर। दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले देर रात्रि परिवार को बंधक बनाकर कार व अन्य सामान लूटने के मामले में पुलिस ने अन्तरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल, चार डंडे, तीन चौपहिया वाहन और एक एअर गन बरामद की। पुलिस गिरोह के अन्य चार सदस्यों को तलाश रही है।