
Water Supply Department Jaipur
जयपुर। लंबे इंतजार के बाद परकोटा क्षेत्र के बाशिंदों को रात में सुकून की नींद नसीब हुई है। जलदाय विभाग ने शहर के परकोटा क्षेत्र में पेयजल उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सुबह 3.30 बजे से होने वाली जलापूर्ति व्यवस्था को आज से बदल दिया है। आज से सुबह 5 बजे से नए समय के अनुसार शुरू की गई है। जलदाय विभाग द्वारा चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भूजल विभाग के कैंपस में नए पम्पहाऊस का निर्माण किया है।
रामनिवास बाग से इन इलाकों में जलापूर्ति
जलदाय विभाग के अनुसार आज से चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तक, चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7.15 बजे से 8.49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9.15 बजे से 10.25 तक एवं चौकडी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12ण्10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी। चौकडी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 3.49 बजे तक, चौकडी घाट क्षेत्र में सांय 4.10 बजे से 5.06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवर पुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में सांय 5.20 बजे से 6.40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में सांय 7 बजे से रात्रि 8.15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। सिंहद्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होगी।
अमानीशाह से यहां होगी जलापूर्ति
अमानीशाह पम्पहाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में भी परिवर्तन किया गया है। आज से अमानीशाह पम्पहाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि चौकडी पुरानी बस्ती, चौकडी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तक एवं सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतडी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड, स्टेशन रोड, बनीपार्क एवं नसीया क्षेत्र में सुबह 8.15 बजे से 9.15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने परकोटा क्षेत्र में हो रही जलापूर्ति समय को लेकर क्षेत्र के बाशिंदों की पीड़ा को उजागर किया था। तड़के 3 बजे जलापूर्ति समय होने के कारण लोगों को पीने के पानी के इंतजाम के लिए रातभर जागना विवशता बन गया। जिस पर मुख्य अभियंता मुख्यालय मनीष बेनीवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के संबंधित जलदाय अधिकारियों के साथ मीटिंग कर पेयजल वितरण समय में बदलाव की नई समय सारिणी तैयार करने के निर्देश दिए। जिसके चलते अब क्षेत्र के बाशिंदों को पीने के पानी के इंतजाम के लिए रातभर इंतजार नहीं करना होगा।
Published on:
23 Oct 2024 08:21 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
