
जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर यातायात व्यवस्था
जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर अति आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, मेडिकल, हॉस्पीटल, फायर, ग्रीन कॉरिडोर इत्यादि में सुरक्षा दृष्टि से कई बार यातायात डायवर्ट कर सामान्तर मार्गो पर संचालित किया जाता है। यातायात डायवर्ट के दौरान आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए मुख्य मार्गों एवं समान्तर मार्गो पर यातायात के दबाव के अध्ययन के लिए प्रायोगिक परीक्षण किए जाने की आवश्यकता उत्पन्न हो रही थी। जिससे आवश्यकता पड़ने पर आमजन को असुविधा से बचाते हुए यातायात संचालन डायवर्ट किया जा सके।
डीसीपी (यातायात) प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि 24 फरवरी को सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक गांधी सर्किल से बजाज नगर तिराहा के मध्य जवाहर लाल नेहरू मार्ग की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था अपरिहार्य कारणों से इस तरह रहेगी।
- गांधी सर्किल से बजाज नगर तिराहा, जे.एल.एन मार्ग के मध्य संचालित होने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर
समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
- गांधी सर्किल से बजाज नगर तिराहा की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात गांधी नगर मोड से टोंक रोड एवं गांधी सर्किल से
रॉयल्टी तिराहा, झालाना होकर जा सकेगा।
- बजाज नगर से गांधी सर्किल की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात बजाज नगर तिराहा से बजाज नगर थाना की ओर से एवं
लवण मार्ग से होकर जा सकेगा।
- सौम्य मार्ग एवं न्याय पथ से समस्त तरह के यातायात का आवागमन बंद रहेगा।
- जेडीए चौराहा से ओटीएस चौराहा तक जेएलएन मार्ग, बजाज नगर तिराहे से टोंक फाटक पुलिया तक और गांधी नगर मोड
से गांधी सर्किल तक ेवं सौम्यपथ, लवण मार्ग, न्याय पथ की सड़कों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।
- उक्त डायवर्जन के दौरान टोंक रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के मध्येनजर आवश्यकतानुसार यातायात समान्तर मार्गो
पर संचालित किया जाएगा।
- गांधी सर्किल से बजाज नगर तिराहा, जेएलएन मार्ग पर आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा।
Updated on:
23 Feb 2023 08:02 pm
Published on:
23 Feb 2023 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
