6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhavi Rajawat : भाजपा में शामिल हुईं भारत की पहली महिला MBA सरपंच, जानें क्या कर दिखाया था कमाल?

Rajasthan Election 2023 : भाजपा में शामिल हुईं भारत की पहली महिला MBA सरपंच, जानें क्या कर दिखाया था कमाल?  

2 min read
Google source verification
Chhavi Rajawat joins BJP amidst Rajasthan Assembly Election 2023

भारत की पहली महिला एमबीए सरपंच बनने के बाद ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक में सुर्ख़ियों में आईं छवि राजावत अब भाजपा नेत्री हो गई हैं। जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को उन्होंने 'पार्टी विद डिफरेंस' की सदस्यता लेते हुए सक्रीय राजनीति में अपने कदम रख लिए। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और झोटवाड़ा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने छवि का पार्टी में स्वागत किया।

सोडा गांव के विकास में निभाई भागीदारी
छवि राजावत टोंक जिले के मालपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सोडा की लगातार दो बार सरपंच रह चुकी हैं। उन्हें देश की पहली एमबीए सरपंच कहा जाता है। उन्होंने अजमेर के मेयो गर्ल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा, देश के प्रख्यात कॉलेज लेडी श्रीराम कॉलेज से कॉलेज शिक्षा और बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मॉडर्न मैनेजमेंट पुणे से एमबीए की डिग्री हासिल की है। उन्हें ग्रामीण विकास के प्रति उनके गतिशील और लीक से हटकर दृष्टिकोण के लिए सोशल मीडिया पर भी खूब फॉलो किया जाता रहा है।

जानकारी के अनुसार छवि के सरपंच बनने से 20 साल पहले उनके दादा ब्रिगेडियर रघुबीर सिंह उसी गांव के सरपंच थे। गांव की सरपंच बनने के बाद छवि ने वर्षा जल संचयन और घर-घर शौचालय जैसे कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया।


सबसे छोटी उम्र की सबसे पढ़ी लिखी सरपंच
छवि जब सरपंच बनी तब वे सबसे कम उम्र और सबसे पढ़ी-लिखी सरपंच थीं। एमबीए करने के बावजूद उन्होंने गांवों के विकास और ग्रामीणों का उत्थान करने की दिशा में आगे बढ़ना मुनासिब समझा। उनके इस फैसले की हर तरफ सराहना हुई। तब से वे एक यूथ आइकन बन गईं।


पिछले साल दिखीं केबीसी शो में
भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सरपंच छवि राजावत पिछले साल के सितम्बर माह में चर्चित शो केबीसी में नज़र आई थीं। इस शो में उनके साथ झुंझुनू जिले के लांबी अहीर सहीद नरसिंहपुर सरपंच नीरू यादव भी थीं। इन दोनों सरपंच ने शिक्षा, समाज व महिलाओं के लिए किए बेहतरीन कार्यों के चलते केबीसी से बतौर गेस्ट बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में दोनों शख्सियतों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों का विकास मॉडल साझा किया था। साथ ही गांव-ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों के बारे में भी बताया था।


इस शो में अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देते हुए दोनों ने मिलकर 6 लाख 70 हजार की राशि संयुक्त रूप से जीती थी। साथ ही इस राशि को महिला विकास चैरिटी में देने की घोषणा की थी।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग