5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की सकारात्मक पहल से बच्चों को मिला एक नया अनुभव, अपराधों से बचाव की मिली सीख

-बच्चों ने सीखा कानून, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने का पाठ - पुलिस थानों का ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Apr 10, 2025

goods train

कोटपूतली-बहरोड़. जिलेभर में स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए यह अनूठा प्रयोग ज्ञान, अनुभव और जागरुकता से भरपूर रहा। विभिन्न थानों में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रमों के तहत बच्चों को पुलिसिंग की दुनिया से रूबरू कराया गया। जहां उन्होंने न सिर्फ कानून की बारीकियों को जाना बल्कि साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों, नए कानून और यातायात नियमों जैसी जीवनोपयोगी जानकारियों से भी खुद को अपडेट कर जागरूक किया। निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य अध्यापकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सरूण्ड पुलिस थाने का दौरा किया। स्कूली बच्चों को बासदयाल, शाहजहांपुर, नीमराना, विराटनगर, बहरोड़ और महिला थाना कोटपूतली सहित जिले के अन्य पुलिस थानों का भ्रमण करवाया गया।

सीख: कानून से डरें नहीं, उसे समझें
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सरल और सहज तरीके से बताया कि कानून किसी को डराने के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा देने का माध्यम है। साइबर अपराधों से कैसे बचा जाए, सोशल मीडिया पर सावधानी क्यों जरूरी है, महिला सुरक्षा के अधिकार क्या हैं? और यातायात नियमों का पालन क्यों अनिवार्य है? इन सभी विषयों पर बच्चों से खुलकर चर्चा की गई।
इस शैक्षिक भ्रमण में बच्चों का उत्साह देखने लायक था। कई विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से बेझिझक सवाल पूछे जैसे एफआईआर कैसे होती है? कोई अपराध हो जाए तो क्या करें? ट्रैफिक नियम तोडऩे पर क्या सजा मिलती है? पुलिस ने इन सवालों के जवाब सरल भाषा में देकर बच्चों की जिज्ञासा को शांत किया।

बच्चों को बना रहे पुलिस फ्रेंडली
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह सकारात्मक अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के डीजी सम्मेलन में बच्चों को पुलिस फ्रेंडली बनाए जाने और कानून की जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की सिफारिश की गई थी। उसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर विभिन्न कानूनी जानकारियां आदि दी जाती थी। अब स्कूल के बच्चों को पुलिस थानों का शैक्षिक भ्रमण करवा कर जानकारियां दी जा रही हंै। पुलिस दिवस के तहत भी प्रति सप्ताह के दौरान जिले के अलग-अलग थानों में स्कूलों के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण आगे भी करवाया जाएगा।

वैभव शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, कोटपूतली-बहरोड़