25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / चीनी प्रांत को घोंघे से खतरा

चीनी प्रांत को घोंघे से खतरा

दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में विशेषज्ञों और चिकित्सा कर्मचारियों ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़े घोंघे से दूर रहें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kiran Kaur

•

Updated: 24 Aug 2019, 1:34 PM IST

चीनी प्रांत को घोंघे से खतरा

चीनी प्रांत को घोंघे से खतरा

दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में विशेषज्ञों और चिकित्सा कर्मचारियों ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़े घोंघे (बिग स्नेल) से दूर रहें, जो हाल में वर्षा के दौरान आवास एस्टेट में दिखाई दे रहे हैं। पूर्वी गुआंगडोंग के हुइझोऊ सेंट्रल अस्पताल की बोलुओ शाखा के आपातकालीन केंद्र के एक वरिष्ठ चिकित्सक जी शेंग ने कहा कि जो लगातार घोंघे के संपर्क में आते हैं, वे बीमार पड़ सकते हैं क्योकि घोंघे में बैक्टीरिया व वायरस होते हैं, जो ट्यूबरक्लोसिस और यहां तक कि घातक मैनिंजाइटिस का कारण बन सकते हैं। जंगली जानवरों और पौधों के शेनजेन संरक्षण कार्यालय में कार्यरत गुओ कियांग के अनुसार बड़ा घोंघा अफ्रीकी मूल का था और मुख्य भूमि में आक्रामक प्रजातियों के पहले समूह में से एक था। यह घोंघा 20 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि घोंघे, जो आमतौर पर लॉन, पेड़ों, फूलों, सब्जियों के खेतों, दीवारों और फर्श पर दिखाई देते हैं, वे पौधों और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रांत में रहने वाली जेंग क्यूलेन ने कहा कि उसने हाल के दिनों में अपने आस-पास के इलाकों में बड़ी संख्या में घोंघे देखे हैं और कुछ बच्चों को घोंघे के साथ खेलते हुए भी देखा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल में शेनजेन में बड़े घोंघे के संपर्क में आने के बाद एक लड़की को हाल में तेज बुखार हो गया। इस बात की जांच चल रही है कि क्या लड़की को बुखार घोंघे की वजह से हुआ। वरिष्ठ चिकित्सक जी शेंग ने कहा कि स्थानीय लोगों को घोंघे को अपने पालतू के रूप में रखने से बचना चाहिए और न ही इसे पकाने के लिए घर में लाना चाहिए। जी नेे निवासियों से आग्रह किया कि अगर उन्हें अपने आवास एस्टेट में बड़ी संख्या में बड़े घोंघे दिखाई देते हैं तो वे संपत्ति प्रबंधन कंपनियों और कीट नियंत्रण सेवाओं की मदद लें।