
चौमूं (जयपुर)। सावधान! अगर आप चौमूं की ओर फर्राटा भरते सफर कर रहे है तो आप अपनी जेब ढीली करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाइए क्योंकि चौमूं का सफर महंगा होने जा रहा है। आगामी दिनों में चौमू—चंदवाजी स्टेट हाइवे 8 पर भी कमर्शियल से लेकर सामान्य वाहन चालकों को भी टोल चुकाना पड़ेगा। इसके लिए चौमूं चंदवाजी स्टेट हाइवे 8 पर कुशलपुरा पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा बना दिया है। ऐसे में चौमूं में चारों दिशाओं से प्रवेश करने पर टोल देना पड़ेगा। जिससे चौमूं का सफर अब महंगा होने वाला है। वहीं टोल प्लाजा को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने विरोध जताया है और धरने पर बैठे हुए है।
चौमूं के चारों ओर ये है टोल
टाटियावास टोल प्लाजा:जयपुर चौमूं नेशनल हाईवे 52
महारकला टोल प्लाजा: चौमू अजीतगढ़ स्टेट हाईवे
कुशलपुरा टोल प्लाजा : चौमूं चंदवाजी स्टेट हाईवे 8
महरौली टोल प्लाजा : सीकर-चौमूं राजमार्ग पर महरौली के पास
चौमूं रेनवाल रोड पर टोल प्रस्तावित हैं।
टोल संघर्ष समिति व ग्रामीणों ने जताया विरोध
नवनिर्मित चौमूं-चंदवाजी स्टेट हाइवे 8 पर कुशलपुरा पेट्रोल पम्प के पास लगने वाले टोल प्लाजा के विरोध में टोल संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से तीन सूत्रीय मांग की गई। जिनमें पहली मांग टोल प्लाजा का नाम चौमू चंदवाजी ना रखकर चौमू जाटावाला वाली रखा जाए। दूसरी स्थानीय ग्राम पंचायतों के सभी निजी व व्यवसायिक वाहनों का टैक्स नि:शुल्क किया जाए व तीसरी मांग अब चौमूं विधानसभा क्षेत्र में किसी को टोल के लिए भूमि अलॉट नहीं की जाए। इसको लेकर संघर्ष समिति की ओर से चीथवाड़ी, कुशलपुरा, विजयसिंहपुरा, मोरीजा, फतेहपुरा, समरपुरा, मालेरा, जाटावाली, घटवाड़ा व मानपुरा माचेड़ी सहित अन्य गांवों के लोग धरना में शामिल हुए। टोल प्लाजा के विरोध प्रदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। नवनिर्मित चौमूं चंदवाजी स्टेट हाईवे का निर्माण जाटावाली तक हुआ है। जिसकी दूरी चौमूं से महज 16 किमी ही है। ऐसे में स्थानीय लोगों को चौमूं तक 16 किमी की दूरी तय करने के लिए भी टोल चुकाना पड़ेगा।
किसानों पर दोहरी मार
क्षेत्र में बसने वाले अधिकांश लोग पशुपालन व कृषि से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन्हें चौमू मंडी में सब्जियां व दूध बेचने जाने के लिए भी टोल देना होगा। पहले ही चौमूं के निवासियों को चौमूं से जयपुर जाने के लिए टाटिया बास टोल प्लाजा को टैक्स चुकाना पड़ रहा है। ऐसे में दोहरी मार उन पर पड़ रही है।
....ये है मांगे....
1. टोल प्लाजा का नाम बदलकर, चौमूं-जाटावाली किया जाए
2. स्थानीय निवासियों के वाहन टोल मुफ्त हो
3. किसानों की जमीन का अधिग्रहण रोका जाए
इन गांवों के लोगों का विरोध
-चीथवाड़ी, मोरीजा, जाटावाली, मालेरा, घटवाड़ा, मानपुरा माचेड़ी, कुशलपुरा, समरपुरा, विजयसिंहपुरा, बिलोंची आदि गांव
Published on:
06 Feb 2018 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
