10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुरवासियों को ​सिटी पार्क की सौगात, 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

मानसरोवर में विकसित किए गए सिटी पार्क जनता के लिए 21 अक्टूबर को खोल दिया जाएगा। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका लोकार्पण करेंगे। मध्यम मार्ग स्थित एंट्रेंस प्लाजा पर कार्यक्रम होगा। समारोह की अध्यक्षता नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
जयपुरवासियों को ​सिटी पार्क की सौगात, 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

जयपुरवासियों को ​सिटी पार्क की सौगात, 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

जयपुर। मानसरोवर में विकसित किए गए सिटी पार्क जनता के लिए 21 अक्टूबर को खोल दिया जाएगा। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका लोकार्पण करेंगे। मध्यम मार्ग स्थित एंट्रेंस प्लाजा पर कार्यक्रम होगा। समारोह की अध्यक्षता नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल करेंगे। पार्क में राज्य का सबसे ऊंचा (213 फीट) राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा।
आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में 54 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च हुए हैं। दूसरे चरण में फाउंटेन स्क्वायर, वी.टी. रोड, अरावली मार्ग और न्यू सांगानेर रोड पर एंट्री प्लाजा, बॉटनीकल गार्डन, एक्सपोजिशन ग्राउंड, जयपुर चौपाटी की तर्ज पर फूड कोर्ट का निर्माण होगा। 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफ ल में अपर लेक के कार्य निर्माणाधीन हैं। इनमें करीब 58 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

खास-खास
-पार्क में 20 फीट चौड़ा और 3.5 कि.मी. लम्बा जॉगिंग ट्रेक बनाया गया है।
-पत्थर और मेटल से बनीं 17 स्कल्पचर्स भी लगाए गए हैं।
-52 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है पार्क
-25 हजार फूलदार और फलदार पौधे लगाए गए हैं।

म्यूजिक का लुत्फ उठाएंगे वॉकर
-सुबह शाम पार्क में जो लोग घूमने आएंगे, वह म्यूजिक का लुत्फ भी पार्क में उठा सकेंगे। इसके लिए 3.5 किलोमीटर के वॉकिंग ट्रैक पर म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है।
- सैलानियों को ध्यान में रखते हुए फूड प्लाजा का भी निर्माण भी किया गया है। जो सैलानी दिन में पार्क घूमने आएंगे। वह फूड प्लाजा में लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

2967 आवासों का भी होगा लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के 11 शहरों की 15 आवासीय योजनाओं में निर्मित 2967 आवासों का लोकार्पण करेंगे। आवंटियों को इन आवासों का कब्जापत्र देगा। इन आवासों का निर्माण समय से पूर्ण किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग