6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: राजस्थान रोडवेज को विधानसभा चुनाव से पहले मिलेंगी 550 नई बसें, टेंडर जारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान रोडवेज को बड़ा तोहफा दिया है। करीब पांच साल से राजस्थान रोडवेज में किसी भी बस की खरीद नहीं हुई है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले 550 नई बसें खरीदी जा रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

May 28, 2023

Rsrtc

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान रोडवेज को बड़ा तोहफा दिया है। करीब पांच साल से राजस्थान रोडवेज में किसी भी बस की खरीद नहीं हुई है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले 550 नई बसें खरीदी जा रही हैं। इसके लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने टेंडर जारी कर दिया हैं। अगले दो महीने बाद इनके चैचिस मिलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद बसों पर बॉडी बनेगी। इस प्रक्रिया में करीब 4 महीने लग जाएंगे। चुनाव से ठीक पहले रोडवेज के बेडे में 550 बसें शामिल हो जाएंगी।

प्रदुषण को कम करने के लिए चलेंगी यूरो-6 की बसें
बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए उच्चतम न्यायलय के निर्देश के बाद एनसीआर में प्रदुषण कम करने के लिए कमेटी बनाई है। इस कमेटी में यूरो-4 की बसों प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इन बसों से बहुत ज्यादा पॉल्यूशन हो रहा है।

यह भी पढ़ें : विधायक बोले, थप्पड़ जडूंगा तो तहसीलदार बोले, चल हट...! आखिर क्यों हुआ विवाद

लगभग 4 लाख यात्रियों को होगा फायदा
यूरो-6 की बसें चलने से लगभग 4 लाख यात्रियों को फायदा होगा। रोडवेज में पांच साल पहले 4 हजार बसें थी, लेकिन अब मात्र 3000 बसें रह गई है। इसमें से करीब 800 बसें ठेके पर ले रखी हैं। इसके बाद रोडवेज के पास 3200 बसें रह गई है। यात्री भार भी गिरकर 9 लाख से 7 लाख प्रतिदिन रह गया है। सितंबर में यूरो-6 की आने वाली बसों में 3 बाई 2 की ब्लू लाइन, 2 बाई 2 स्टार लाइन और 2 बाई 1 नॉन एसी स्लीपर बसें होगी।

यह भी पढ़ें : पायलट को लेकर गहलोत के साथ राहुल और खरगे करेंगे मंत्रणा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग