
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के साथ सोमवार को बुलाई गई बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होेंगे। वहीं इस बैठक से ठीक पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने ट्वीट कर कहा कि मौजूदा समय में केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस का नेतृत्व कर सकते है। देश व देशवासियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बेमिसाल है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पार्टी की हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि कांग्रेस कार्यसमिति ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था। लेकिन राहुल गांधी अब भी इस्तीफे पर अड़े हैं।
हम सभी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनके आवास पर आज कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी। हम सभी ने यह कहा है कि हम कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हैं और 2019 की पराजय की जिम्मेदारी हम सभी की है।'
कई मोर्चों पर मोदी सरकार विफल
गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, 2019 का चुनाव कांग्रेस की कार्यक्रम, नीति और विचारधारा की हार नहीं थी। कई मोर्चों पर मोदी सरकार विफल साबित हुई है, लेकिन कट्टर राष्ट्रवाद के पीछे उसने (मोदी सरकार) अपनी असफलताओं को छिपा लिया। केवल कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान जमीनी मुद्दे उठाए, लेकिन बीजेपी ने सिरे से खारिज कर दिया।
हाथ पर मंथन संभव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली हार पर भी मंथन हो सकता है। खासकर इस चर्चा में उन राज्यों का मुद्दा जोर-शोर से उठेगा, जहां पार्टी पिछले साल दिसंबर में चुनाव जीतकर सत्ता में आई थी। इसके अलावा खबर यह भी है कि इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर भी कोई फैसला लिया जा सकता है।
Published on:
01 Jul 2019 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
