
Rajasthan Exit Poll Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों में मतदान हुआ। अब 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच शनिवार शाम को एग्जिट पोल आ गए। एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस बीजेपी के 'मिशन 25' को फेल करती नजर आ रही है। वहीं एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की जनता जानती है कि मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं, विश्वास के साथ मैं कह सकता हूं, जो नारा हमने दिया 400 पार। चार जून को बहुमत के साथ भाजपा आ रही है और मोदी जी एक बार फिर देश के पीएम बनेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश में हर कोई कह रहा है 'अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार'। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में जो विकास हुआ है, वह अभूतपूर्व है। मैं अशोक गहलोत को बताना चाहूंगा कि आपने दूसरी बार (अपने बेटे को) लॉन्च किया और लोग आपको 4 जून को आईना दिखाने जा रहे हैं।
इंडिया टुडे माय एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 16-19 सीटें बताई जा रही है। एबीपी-सी वोटर के मुताबिक बीजेपी को 21-23 और कांग्रेस को 2-4 सीटे, चाणक्य केएग्जिट पोल में बीजेपी को 19-25, कांग्रेस के लिए 00-04 और अन्य के लिए 2, न्यूज-18 के सर्वे में बीजेपी को 18-23 और कांग्रेस को 2-7, इंडिया टीवी-सीएनएक्स के मुताबिक बीजेपी को 21-23 और कांग्रेस 2-4 सीटें बताई जा रही है. टीवी 9- पोलस्ट्रेट में बीजेपी 19, कांग्रेस 5 और अन्य को 1 सीटों का दावा किया गया है।
राजस्थान में पिछले दो लोकसभा चुनावों में बीजेपी का दबदबा रहा था। 2019 और 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। 2019 में नागौर लोकसभा सीट पर बीजेपी समर्थित हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) को जीत हासिल हुई थी। बता दें कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में हुए थे। राजस्थान में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल में हुआ था और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ था।
Updated on:
01 Jun 2024 09:45 pm
Published on:
01 Jun 2024 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
