इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 16 से 19 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में 5 से 7 जाने की संभावना है। इसके अलावा अन्य को एक से दो सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, राजस्थान की सबसे चर्चित लोकसभा सीट बाड़मेर में निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के जीतने की संभावना काफी ज्यादा है। यहां पर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और रविंद्र सिंह भाटी के बीच कांटे की टक्कर है।