हालांकि, निमंत्रण देने में हुई अपनी गलती को सुधारते हुए आवासीय आयुक्त कार्यालय ने फोन कर सभी कांग्रेस सांसदों को मना भी किया, लेकिन इससे पहले करौली-धोलपुर से सांसद भजनलाल जाटव तब तक बीकानेर हाउस पहुंच चुके थे। क्योंकि, जब भजनलाल जाटव को ब्रेकफास्ट में आने से मना करने के लिए दोबारा फोन किया गया तब वो फोन नहीं उठा पाए थे और जानकारी ना होने की वजह से पहुंच गए।