18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम भजनलाल शर्मा आज जाएंगे जोधपुर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Bhajanlal Sharma Jodhpur Visit Today : राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा आज जोधपुर जाएंगे। सुबह 11.15 बजे जोधपुर पहुंच कर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
bhajanlal_sharma_4.jpg

CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सूबे की बागडोर संभालने बाद पहली बार बुधवार 24 जनवरी को जोधपुर जाएंगे। जोधपुर में सीएम भजनलाल कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम भजनलाल के जोधपुर दौरे को लेकर जहां प्रशासन मुस्तैद है वहीं भाजपा कार्यकर्ता खुश है। भाजपा कार्यकर्ता सीएम भजनलाल का जोरदार स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 24 जनवरी की सुबह 11.15 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11.35 बजे तहसील लूणी स्थित बोरानाडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन करेंगे। वह दोपहर 12.30 बजे माता का थान, बासनी तम्बोलिया मण्डोर में स्वर्गीय ब्रह्म सिंह परिहार की मूर्ति का अनावरण करेंगे। दोपहर 1.10 रावण का चबूतरा में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 2.15 बजे जयपुर लौटेंगे

इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा दोपहर 1.45 बजे निर्मल गहलोत चैरिटेबल फाउंडेशन की स्थापित श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर (रक्तशला) का उद्घाटन करेंगे। फिर पश्चात दोपहर 2.15 बजे वह जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - राजस्थान से अयोध्या जाना हुआ आसान, सीएम भजनलाल ने दिए 4 बड़े तोहफे, रामभक्त होंगे खुश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की स्वागत की जोरदार तैयारियां

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के मुखिया का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जोधपुर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। सीएम भजनलाल शर्मा के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में आज से सूर्य नमस्कार अनिवार्य