23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम भजनलाल शर्मा से मिले मुएथाई खिलाड़ी, पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को सीएम आवास पर मुएथाई के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मुलाकात की। यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्रीराम चौधरी और कोच आशीष शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों की जानकारी दी।

2 min read
Google source verification

cm bhajanlal sharma। फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को सीएम आवास पर मुएथाई के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मुलाकात की। यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्रीराम चौधरी और कोच आशीष शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए बहरीन में आयोजित ओलंपिक यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन और हैदराबाद राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 33 पदक (गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉज) जीतने पर बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता में राजस्थान के पहले रनरअप रहने पर भी खुशी जताई।

मलेशिया में होने वाली मुएथाई स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए राजस्थान से एकमात्र खिलाड़ी मुदित गुप्ता के चयन पर भी सीएम ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चौधरी ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो और मुएथाई से संबंधित मैग्जीन भेंट की।

मुस्कान वर्मा, विधि शर्मा, मुदित गुप्ता, तरूणा, प्रियंका, खुशी परेवा, पूजा बुनकर, मोहित वर्मा, श्लरिका सोलंकी, यशवी और आध्या सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।राजस्थान से मुएथाई गेम में कई बेटे-बेटियां उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर से लेकर ओलंपिक तक में बेहतर प्रदर्शन किया है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बढ़ाया था उत्साह

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुएथाई खिलाड़ियों ने सिटी पैलेस में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं थी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं थी।

उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आगे भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था। उन्होंने विशेष रूप से एशियन यूथ ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ी मुदित गुप्ता, विधि शर्मा, मोहिनी को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की थी।


इस अवसर पर यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्रीराम चौधरी (श्रीराम मार्शल आर्ट) ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और मैगजीन भेंट की तथा मुएथाई खेल की गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

गौरतलब है कि राजस्थान के खिलाड़ी मुएथाई खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 से ज्यादा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्रीराम चौधरी के निर्देशन में राजस्थान ने प्रतियोगिता में पहला रनरअप स्थान भी हासिल किया।