
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा औचक दौरे को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। इसी कड़ी में सीएम भजनलाल आज सुबह-सुबह जयपुर के सी-स्कीम स्थित सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंच गए। पार्क में सीएम को देखकर लोगों में उत्साह बढ़ गया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों से सीएम भजनलाल शर्मा ने बातचीत भी की और इनकी समस्याएं भी जानी। लोगों ने सीएम के साथ वार्तालाप के साथ-साथ सेल्फी भी ली।
मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों ने जब सीएम भजनलाल शर्मा को देखा तो वे काफी खुश नजर आए। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग हैरान रह गए। मॉर्निंग वॉक करते हुए सीएम भजनलाल ने लोगों से कहा कि वे उनसे मिलने और बात करने के लिए सुबह सुबह पार्क घूमने आए हैं। वॉकिंग के बाद सीएम ने चाय की थड़ी पर कुल्हड़ में चाय का आनंद लिया।
सीएम ने इस दौरान सेंट्रल पार्क की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आम जनता से मिले सुझाव के बाद उन्हें इम्प्लीमेंट करने के निर्देश दिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया अभियान' को आगे बढ़ाने की दिशा में सीएम भजनलाल शर्मा का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। सीएम अचानक बिना किसी सूचना के सेंट्रल पार्क पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के अब ऐसे होंगे ट्रांसफर, विभाग ने की गाइडलाइन जारी
Updated on:
12 Apr 2024, 9:30 AM IST
Published on:
12 Apr 2024, 8:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.