
सीएम गहलोत के आज से 4 दिन ताबड़तोड़ दौरे।
जयपुर. कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली में शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आज से 4 दिन ताबड़तोड़ अलग-अलग प्रदेशों के दौरे हैं। सीएम गहलोत आज दिल्ली में हल्ला बोल रैली के बाद शाम 6 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे और शाम 7:15 बजे विशेष विमान से अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंथन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे साबरमती आश्रम रिवर फ्रंट पर होने वाले परिवर्तन संकल्प सभा प्रोग्राम में राहुल गांधी के साथ शिरकत करेंगे और वहां से दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 5:15 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे और शाम 7:15 बजे मुंबई पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुंबई में ही करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुंबई से केरल के तिरुअनंतपुरम के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे तिरुअनंतपुरम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 2:15 बजे सडक़ मार्ग से तिरुवनंतपुरम से तमिलनाडु के कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे कन्याकुमारी पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे। रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कन्याकुमारी में ही करेंगे। इसके पश्चात 7 सितंबर को सीएम गहलोत दोपहर 2 बजे कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी सहित देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तिरुवनंतपुरम से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
Published on:
04 Sept 2022 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
