8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Gehlot’s Big Gift : महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, सभी रोडवेज बसों में लगेगा आधा किराया

CM Gehlot's Big Gift To women: राजस्थान रोडवेज की सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं को किराए में 50% की छूट मिलेगी। अभी तक केवल साधारण श्रेणी की बसों में ही 50% की छूट दी जा रही थी। एक्सप्रेस-वोल्वो आदि में 30 फीसदी छूट ही मिलती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 26 May 2023, 10:26 AM IST

रोडवेज बसों में लगेगा आधा किराया

रोडवेज बसों में लगेगा आधा किराया

CM Gehlot's Big Gift To women: राजस्थान रोडवेज की सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं को किराए में 50% की छूट मिलेगी। अभी तक केवल साधारण श्रेणी की बसों में ही 50% की छूट दी जा रही थी। एक्सप्रेस-वोल्वो आदि में 30 फीसदी छूट ही मिलती थी।

यह भी पढ़ें:बेटियों ने तोड़े रिवाज, पिता की अर्थी को दिया कंधा और आंसुओं के साथ किया अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सिंधी कैंप बस स्टैंड पर नए टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम में दौरान यह घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने फीता काटकर टर्मिनल का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला, जलदाय मंत्री महेश जोशी, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया सहित शहर के विधायक व हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर मौजूद रहीं। टर्मिनल का लोकार्पण कार्यक्रम वेटिंग में आयोजित करने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें: IMD RAIN ALERT : जेठ में नौतपा तपाएगा या बदरा भिगोएगा
उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने यह कार्यक्रम भीतर आयोजित किया है, उन्हें सोचना चाहिए था कि ये कार्यक्रम आम जनता के लिए है न कि अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए। वेटिंग हॉल में कार्यक्रम हो रहा है और बाहर आम जनता खड़ी होकर देख रही है। यह सही नहीं है। इस पर रोडवेज एमडी नथमल डिडेल ने स्पष्टीकरण दिया कि मौसम की वजह से कार्यक्रम भीतर आयोजित किया है।

गहलोत ने कहा कि 26 लाख युवाओं को रीट के लिए नि:शुल्क ट्रांसपोर्ट दिया मगर जब पेपर आउट हो गया तो वही हाइलाइट हो गया। हमारे यहां मांग की जाती है कि पेपर आउट हो गया तो मुआवजा दो।

यह भी पढ़ें:YELLOW के बाद ORANGE अलर्ट का खतरा, तूफानी बारिश में बिजली की चेतावनी

इसे बुद्धि का दिवालियापन ही कहेंगे। दुनिया में ऐसी मांग किसी ने आज तक नहीं की। ये लोग समझते ही नहीं हैं कि क्या करना है। गौरतलब है कि सचिन पायलट ने जिन मांगों को लेकर सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दे रखा है, उसमें एक मांग यह भी है।सीएम ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हमारी सरकार के सारे विकास कार्य बंद कर दिए। हाउसिंग बोर्ड और रोडवेज बंद करने की बात हुई और तीन विवि बंद कर दिए। उत्तराखंड त्रासदी में जो मर गए थे, उन्हें अनुकम्पा नियुक्ति दी थी। उनकी नौकरी तक छीन ली। ग्रामीण बस सेवा बंद कर दी।