Orange Alert After Yellow In Rajasthan: पूर्वी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह एक्टिव हो गया है। दोपहर से ही तेज हवाओं के साथ मौसम पलटा और आसमान पर बादल छा गए। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़,सीकर, नागौर, बीकानेर,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली, अजमेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन सभी स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।