8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Big Update: राजस्थान में लगातार बनते मौसमी तंत्र ने थामे गर्मी के तल्ख तेवर, आज फिर बदला मौसम

IMD Big Update: एक तरफ जहां देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है, वहीं राजस्थान में मई—जून का महीना अपने गर्म तेवर नहीं दिखा पा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 24 May 2023, 11:02 AM IST

weather_alert_news_.jpg

IMD Big Update

IMD Big Update: यूं तो आमतौर पर राजस्थान में मई और जून का महीना चिलचिलाती गर्मी के बीच गुजरता है। लेकिन इस दफा लगातार पश्चिम विक्षोभ की वजह से प्रदेश में गर्मी का अहसास कम हो रहा है। एक तरफ जहां देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है, वहीं राजस्थान में मई-जून का महीना अपने गर्म तेवर नहीं दिखा पा रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 20 जून के बाद मानसून की एंट्री होने की भविष्यवाणी की है लेकिन अभी तक हो रही प्री-मानसून बारिश गर्मी के तेवर ढीले कर रही है।

यह भी पढ़ें:10 लाख परिवारों को 29 दिनों में इन 10 बड़ी योजनाओं में मिला फायदा

बदल सकता है इन जिलों में मौसम
हालांकि राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह दिन की शुरूआत तेज गर्मी के साथ हुई थी, अचानक कुछ देर बाद ही बादल छा गए तथा मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग की मानें तो जयपुर शहर, झुंझुनू, नागौर ,सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली गिरना, ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी (अपेक्षित हवा की गति 40-50) आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:चुभती गर्मी के बीच मंगलवार से फिर 4 दिनों तक बारिश का YELLOW ALERT

राजस्थान में मानसून एंट्री का वक्त 20 जून

मौसम विभाग की मानें तो देश में 21 मई को मानसून अंडमान निकोबार व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुका है। केरल में मानसून पूर्व की बारिश तय समय से पहले ही होने लगी है। राजस्थान में मानसून एंट्री का वक्त 20 जून बताया गया है, लेकिन लगातार बन रहे मौसमी तंत्र की वजह से प्री—मानसून तय समय पहले ही अपना कमाल दिखा रहा है। मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो सामान्यतौर पर राजस्थान में जून दूसरे या तीसरे सप्ताह मानसून प्रवेश करेगा। गत वर्ष राजस्थान में मानसून की दस्तक 24 जून को हो गई थी इस दफा भी इसी के आस—पास होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:केंद्र सरकार और गहलोत सरकार की तनातनी में अटका 'Rajasthan' का बड़ा प्रोजेक्ट

नया विक्षोभ का असर अभी कुछ दिन और
मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर प्रदेश में 26 मई तक रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस नए वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 24 और 25 मई को राज्य में नजर आएगा, जिसके चलते राजस्थान के अधिकतर इलाकों में तेज अंधड़ और बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा है पश्चिम विक्षोभ का समाप्त ख़त्म होने के बाद राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज हो गए है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण राजस्थान में मानसून को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हो रही है। पश्चिम राजस्थान में प्रेशर ग्रेडियेंट फाॅर्स बनने के कारण जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवाएं चलेगी।