सबसे गर्म रहा चूरू
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को चूरू 45.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। धौलपुर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 45 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, बीकानेर 44.6 डिग्री, पिलानी में 44.4 डिग्री, वनस्थली में 44.2 डिग्री, अंता में 44.3 डिग्री, और अन्य प्रमुख शहरों में 44.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार रात का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.02 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान भीलवाड़ा के सहाड़ा में 15 मिलीमीटर, झालावाड़ के झालरापाटन में आठ मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ के राशमी में पांच मिमी, झालावाड़ में पांच मिमी, गंगधार में तीन मिमी, बारां में तीन मिमी, झालावाड़ के पचपहाड़ में दो मिमी, बकानी में दो मिमी और अन्य कुछ स्थानों पर एक मिमी तक बारिश दर्ज की गई।