8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government Big Schemes: 10 लाख परिवारों को 29 दिनों में इन 10 बड़ी योजनाओं में मिला फायदा

Government Big Schemes: महज 29 दिनों में जयपुर जिले के 10 लाख से ज्यादा परिवारों को महंगाई राहत कैंपों में 40 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 23 May 2023, 11:26 AM IST

Government Big Schemes

Government Big Schemes

Government Big Schemes: महंगाई का दंश झेल रहे आमजन को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैंप ने नया कीर्तिमान कायम किया है। महज 29 दिनों में जयपुर जिले के 10 लाख से ज्यादा परिवारों को महंगाई राहत कैंपों में 40 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। तेज गर्मी के बावजूद महंगाई राहत कैपों में लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही है। रोजाना लाखों लोग महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर राजस्थान सरकार की 10 बड़ी योजनााओं का लाभ ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें:राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बड़ा अपडेट, 3 घंटे में होने वाली है इन जिलों में बारिश
40 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड हुए जारी
कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे, जिसके बाद अब तक कुल 40 लाख 20 हजार 495 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 5 लाख 86 हजार 70, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 7 लाख 78 हजार 137, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 7 लाख 78 हजार 137, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 63 हजार 268, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 6 लाख 81 हजार 112 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

यह भी पढ़ें:'Randhawa' का पायलट पर तंज, यदि भ्रष्टाचार के सबूत रखें तो 'fast-track' में कराएंगे जांच

वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4 लाख 12 हजार 652, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 16 हजार 454, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 10 हजार 943, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 1 लाख 69 हजार 51, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 24 हजार 671 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के यात्रियों की जम्मू में पलटी बस, एक महिला की मौत 24 घायल

53 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड वितरित
उन्होंने बताया कि सोमवार को 53 हजार 700 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 7 हजार 187, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 9 हजार 942, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 9 हजार 942, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 934, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 8 हजार 563 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 'Pilot' को लेकर Randhawa का बयान, 'Congress किसी को नहीं निकालती है' क्या हैं इसके मायने...?

वहीं, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 7 हजार 236, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 हजार 882, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 4 हजार 8, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 हजार 933, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 73 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।