कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि संत व महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर 36 कौम का ध्यान रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति कैसे खुशहाल रहे। इस पर चिंतन करते प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार 36 कौमों के विकास के लिए, जो काम कर रही हैं। वह अद्धितीय है। हर वर्ग को लाभ पहुंचाने प्रयास किया है। प्रदेश की जनता को चाहिए कि वह सरकार का साथ दें।