
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने आज 12 अगस्त को जयपुर में कहा, मोदी जी का पार्टी में सम्मान कम हो गया है। पार्टी में उनके खिलाफ बगावत हो सकती है। मोदी जी को चिंता करने की जरूरत है। पूछा लीजिए पहले क्या हालात थे अब क्या है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी समझाना चाहूंगा। आप ओबीसी समुदाय से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हो। कम से कम ओबीसी का मान और सम्मान तो रखो। लेकिन जिस तरह सोच उनकी है। उसके बाद अब उनकी पार्टी भी उनके खिलाफ हो गई है।
हम सुनते हैं कि संघ और इनके बीच नहीं बन रही है। लेकिन हमें क्या मतलब इनके बीच बने या न बने। हम तो सिर्फ यही चाहते हैं कि भारत देश एक और अखंड रहे। भाजपा के इस दावे को कि कांग्रेस मुक्त भारत बना दो। अशोक गहलोत ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कांग्रेस कभी भी भारत मुक्त नहीं हो सकती है। देशवासी कांग्रेस के उस परिवार से प्यार करते हैं। करते रहेंगे। आप सिर्फ बयानबाजी करते हैं। कांग्रेस कभी भी देशमुक्त नहीं होने वाली है। क्योंकि हर घर में कांग्रेस है। अशोक गहलोत ने इस अवसर पर कई सवाल दागे।
सवालों का दिया बेबाकी से जवाब
राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महापंचायत कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पत्रकारों ने सवालों की बौछार कर दी। इन्हीं सवालों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। भाजपा मुसलमानों को रिझा रही है इस पर अशोक गहलोत ने कहा, मैं भी इस बारे में पढ़ रहा हूं। सुन रहा हूं। देश समझ रहा है। हमें कुछ नहीं कहना है। अगर उनके अंदर मुस्लिम प्रेम जागृत हो गया है तो इसमें क्या दिक्कत है, यह तो अच्छी बात है। हम तो चाहते हैं कि सब धर्मों - जातियों के प्रति उनका प्रेम जागृत हो।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी जयपुर बैठक खत्म, रंधावा-गहलोत की 12 अहम बातें, जानेंगे तो चौंक जाएंगे
सभी जातियों और धर्मों संग प्रेम से रहे भाजपा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा, हम दुआएं करते है प्रधानमंत्री, आरएसएस, अमितशाह का प्रेम जागृत हो। मुसलमान, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी, दलितों और अन्य जातियों और धर्मों के संग ये प्रेम से रहें। पर मेरा अनुभव कहता है बीते 76 साल से गांधी, पटेल, अम्बेडकर किसी का नाम नहीं लिया। सिर्फ चुनाव जीतने के लिए गुजरात गए थे। सरदार पटेल का स्टेच्यू बनाया, अच्छी बात है। पर मैं पूछता हूं आखिर आपने सरदार पटेल का नाम क्यों नहीं लिया।
सरदार पटेल ने लगाया था आरएसएस पर बैन
सरदार पटेल को भाजपा क्यों नहीं याद करती है इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, सरदार पटेल ने आरएसएस पर बैन लगाया था। इसलिए दिल में आपके ठीस थी। गांधी जी का नाम नहीं लेते क्योंकि गोड़से कौन था यह सब जानते हैं। पंडित नेहरू का नाम जानबूझ कर नहीं लेते हैं। पंडित नेहरू का त्याग बलिदान कौन भुला सकता है। कई वर्ष जेल में बंद थे।
कैसे आप महापुरुष बनोगे, भाजपा का यह एप्रोच है गलत
भाजपा पर तंज कसते हुए अशोक गहलोत ने कहा अगर इतिहास और महापुरुषों को भुलाओगे तो कैसे आप महापुरुष बनोगे। आने वाली नस्ल को कैसे याद करेंगे। भाजपा को इस बात इस बात की चिंता होनी चाहिए कि आगे आपको लोग कैसे याद करेंगे। गहलोत ने कहा मैं दिल से कह रहा हूं कि भाजपा का यह एप्रोच गलत है।
कांग्रेस ने दिया है देश को लोकतंत्र
लोकतंत्र पर बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि देश को लोकतंत्र कांग्रेस ने दी है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजीव गांधी, इंदिरा गांधी ने बलिदान दिया। खालिस्तान नहीं बनने दिया। तो यह हमें पाठ सिखाते हैं।
सीएम गहलोत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया
भाजपा पर सवाल करते हुए सीएम गहलोत कहा वे हमारी पार्टी में ताक झांक करते है और हमला बोलते रहते हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि, हमारी पार्टी में क्या चल रहा है। हम पूछते हैं आपकी आरएसएस क्या चल रहा है। भाजपा में क्या चल रहा है। आपके परिवार में क्या चल रहे है। हम पूछते हैं। तो फिर आप कौन होते हैं हमारे बारे में बात करने वाले। कांग्रेस मुक्त भारत बना दो।
यह भी पढ़ें - सीएम गहलोत बोले, कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट कब होगी जारी, पर रंधावा के बयान से मायूस हो गए कांग्रेसी
Updated on:
12 Aug 2023 04:53 pm
Published on:
12 Aug 2023 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
