11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पीएम मोदी के ताबड़तोड़ चुनावी दौरों से सियासत गरमाई, देखें टॉप-5 खबरें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर अब सीएम गहलोत के गढ़ में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन', चरम पर रहेगा।

Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Oct 03, 2023

जयपुर/ पत्रिका। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर अब सीएम गहलोत के गढ़ में पीएम मोदी का ‘शक्ति प्रदर्शन’, चरम पर रहेगा। प्रदेश में सियासी पारा गर्माया हुआ है। खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताबड़तोड़ चुनावी दौरों ने इस गरमाहट को और ज़्यादा बढ़ाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री के चित्तौड़गढ़ सभा में विरोधियों पर हमले को अभी ज़्यादा वक्त बीतेगा भी नहीं कि 5 अक्टूबर को जोधपुर में एक और सभा होने जा रही है। जोधपुर सीएम गहलोत का गृह क्षेत्र होने के साथ ही उनका ‘गढ़’ माना जाता रहा है। ऐसे में पीएम मोदी की इस प्रस्तावित सभा पर राज्य की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की सियासत नज़रें गढ़ाए बैठी है। मौक़ा सीएम के गृह क्षेत्र में पीएम मोदी की चुनावी सभा का है, लिहाज़ा भाजपा प्रधानमंत्री के इस दौरे को सफल और ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।