6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से लेकर जयपुर तक भाजपा में टिकटों का घमासान, सीएम आवास पर ओम माथुर के साथ फिर मंथन शुरू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Nov 01, 2018

CM Raje and Om Mathur meet over Rajasthan election 2018 candidates

CM Raje and Om Mathur meet over Rajasthan election 2018 candidates

जयपुर। प्रदेश भाजपा में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है और दिल्ली से लेकर जयपुर तक घमासान मचा हुआ है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की टिकटों पर हुई बैठक बे नतीजा रही ओर मुख्यमंत्री राजे जयपुर लोट आई। वहीं आज सुबह ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच शाह के निर्देशों के तहत 80 से ज्यादा टिकटों पर फिर से मंथन शुरू किया जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव प्रबंधन समिति से भी नए मापदंडों को लेकर चर्चा की जाएगी।


शाह ने सिंगल पैनल लेने से किया इंकार
राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर दिल्ली में बुधवार को अंतिम फैसला नहीं हो सका। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ राज्य के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश संगठन ने शाह को 92 विधानसभा सीटों पर सिंगल पैनल थमा दिया। यानी इन सीटों पर राज्य इकाई ने अपनी तरफ से प्रत्याशी तय करके शाह को बताए। लेकिन, शाह ने सिंगल पैनल पर इनकार कर दिया।

संगठन ने करीब 39 सीटों पर दो नाम दिए। शेष सीटों पर 3 से 4 नामों का प्रस्ताव रखा गया है। सूत्रों की माने तो तमाम सर्वेक्षण और रायशुमारी के बाद भी बुधवार को 50 से 60 नामों पर आंशिक सहमति बन पाई।