5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट पर ब्रेड पकौड़ा में निकला कॉकरोच, पैसेंजर ने शेयर किया VIDEO तो मचा बवाल

Jaipur Airport News: इस संबंध में उसने एयरपोर्ट प्रशासन को भी शिकायत दी है। यात्री डीपी गुर्जर ने अपने सोशल साइट्स पर एक वीडियो शेयर किया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Alfiya Khan

Dec 10, 2024

Play video

जयपुर। सोशल साइट्स पर सोमवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक यात्री ने ब्रेड पकौड़ा में कॉकरोच मिलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने एयरपोर्ट प्रशासन को भी शिकायत दी है। यात्री डीपी गुर्जर ने अपने सोशल साइट्स पर एक वीडियो शेयर किया।

इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एयरपोर्ट परिसर स्थित एक कैफे से उन्होंने 200 रुपए में एक ब्रेड पकौड़ा खरीदा। उसकी एक बाइट खाने के बाद ब्रेड पकौड़े में कॉकरोच नजर आया। इस संबंध में उन्होंने कैफे संचालक को शिकायत की तो, उसने अनसुनी कर दी। ब्रेड पकौड़ा खाने के बाद उनका जी मिचलाने लगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी उनकी शिकायत को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 5 दिन तक रहेगा VVIP मूवमेंट, राजस्थानी परम्परा से होगा मेहमानों का स्वागत