शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने-जाने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 आइपीएस अधिकारी, 36 एडिशनल एसपी और डीसीपी, 67 डिप्टी एसपी और एसीपी, 182 इंस्पेक्टर, 320 एसआइ-एएसआइ, 2,750 जवान और 4 कंपनी आरएसी के जवानों की तैनाती की गई है। इन पर एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल, वीवीआइपी मार्ग और शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिमेदारी होगी।