13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: मरुधरा में शीतलहर, 7 शहर 5° से नीचे, खेतों में ओस बनी बर्फ, इन जिलों में 28-29 दिसंबर को येलो अलर्ट

Cold wave alert in Rajasthan: जयपुर। प्रदेश के जयपुर संभाग में चल रही शीतलहर के कारण अब हाड़कंपाने वाली सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। बीती रात राजस्थान के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज हो गया। रात में ओस की बूंदें खेत खलिहानों में बर्फ की परत की शक्ल में तब्दील नजर आई।

2 min read
Google source verification
फतेहपुर में खेतों में जमी ओस की बूंदें, फोटो कपिल पारीक
Play video

फतेहपुर में खेतों में जमी ओस की बूंदें, फोटो कपिल पारीक

Cold wave alert in Rajasthan: जयपुर। प्रदेश के जयपुर संभाग में चल रही शीतलहर के कारण अब हाड़कंपाने वाली सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। बीती रात राजस्थान के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज हो गया। रात में ओस की बूंदें खेत खलिहानों में बर्फ की परत की शक्ल में तब्दील नजर आई। मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को प्रदेश 5 शहरों में शीतलहर चलने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

7 शहरों में सर्दी ने छुड़ाई धूजणी

राजस्थान के 7 शहरों में बीती रात हाड़कंपाने वाली ठंड का दौर रहा। सर्द मौसम के कारण रात के तापमान में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहने पर लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। सुबह सूर्योदय के बाद भी सर्दी के तेवर तीखे बने रहे। बीती रात सीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जबकि फतेहपुर कस्बे में रात का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कस्बे के कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। करौली 2.1, दौसा 3.9, लूणकरणसर 4.6 और पाली 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहे।

इन 7 जिलों में दो दिन सर्दी का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर से जारी सूचना के अनुसार 28 और 29 दिसंबर को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, डीडवाना— कुचामन में शीतलहर चलने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन प्रदेशवासियों को सर्दी से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आज कीमौसम रिपोर्ट

स्टेशनअधिकतम तापमान (°C)सामान्य से अंतरन्यूनतम तापमान (°C)सामान्य से अंतर
अजमेर25.31.16.8-3.5
अलवर21.85.0
बाड़मेर28.82.711.91.5
बीकानेर26.82.510.52.3
चित्तौड़गढ़26.82.66.2-1.1
चूरू26.63.35.40.5
जयपुर-AMO24.10.98.5-0.3
जैसलमेर28.01.810.71.3
जोधपुर26.70.89.2-0.9
कोटा24.40.97.6-3.8
फलौदी26.20.812.22.0
पिलानी25.63.95.80.9
सीकर23.51.83.5-1.9
श्रीगंगानगर23.52.87.53.9
उदयपुर23.6-0.86.8-1.1

खेत खलिहानों में जमी ओस की बूंदें

बीती रात सीकर के फतेहपुर समेत कई इलाकों में पारे में गिरावट होने पर मौसम सर्द रहा। तेज गति से हवा चलने से हाड़कंपाने वाली सर्दी लोगों को महसूस हुई वहीं खेत खलिहानों में जमी ओर की बूंदें बर्फ की चादर जैसी नजर आई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पारे में और ज्यादा गिरावट होने की संभावना जताई है।