
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से चौथी सूची जारी की गई है। जिसमें शिव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल माने जाने वाले दावेदार रविंद्र सिंह भाटी का टिकट काट दिया गया है। शिव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने स्वरूप सिंह खारा को उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके बाद शिव विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक घमासान मच गया है। भाटी के समर्थकों की ओर से कहा जा रहा है कि भाजपा ने रविंद्र सिंह भाटी के साथ धोखा किया है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भाजपा को शिव विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ेगा। टवीटर पर रविंद्र सिंह भाटी टॉप ट्रेडिंग में चल रहे है।जिसमें उनके सैकड़ों समर्थक अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें है। समर्थकों की ओर से भाजपा से रविंद्र सिंह भाटी को टिकट देने की मांग की जा रही है।
बता दें कि जोधपुर में जेएनवीयू यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रहे रविंद्र सिंह भाटी ने हालिया भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद माना जा रहा था कि भाजपा उन्हें शिव विधानसभा से मैदान में उतारेगी। वहीं स्वरूप सिंह खारा को भाजपा ने अब मैदान में उतारा है। टवीटर ट्रेडिंग में स्वरूप सिंह खारा भी टॉप ट्रेडिंग में है।
Published on:
03 Nov 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
