5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 को सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक रहेगा बंद, पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेसी देंगे धरना

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। कांग्रेस महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर 10 सितंबर के आहूत भारत बंद की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें कहा कि व्यापारियों, पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों से बंद के लिए वार्ता करें। अन्य विपक्षी दलों, सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों की भी मदद लें।

पायलट ने कहा कि शनिवार को सभी जिलों में अध्यक्ष प्रेसवार्ता करें, अगले दिन जिला प्र्रभारी बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा करें। बंद वाले दिन कांग्रेसी पेट्रोल पंपों पर धरना देंगे। पालयट ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि से आमजन परेशान हैं। भाजपा मंहगाई घटाने के वादे के साथ सत्ता में आई लेकिन अन्तराष्ट्र स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद जनता पर आर्थिक भार लाद दिया। बंद के जरिए राज्य सरकार पर टैक्स घटाने का भी दबाव बनाया जाएगा।

इधर, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक आज से
भजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार से दिल्ली में होगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत प्रदेश के कई नेता इसमें शामिल होंगे। राजे बीकानेर संभाग की यात्रा पर हैं, शनिवार दोपहर दिल्ली जाएंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, महामंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित कई नेता भी बैठक में शामिल होंगे।