
जयपुर।
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लुक के साथ ही उनकी ड्रेसिंग भी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, सर्द मौसम में भी राहुल हॉफ स्लीव्स टी-शर्ट पहने यात्रा में शामिल दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान के दौसा से आज सुबह शुरू हुई यात्रा के दौरान भी कड़कड़ाती सर्दी के बीच राहुल को हॉफ स्लीव्स टी-शर्ट में देखकर हर कोई दंग रह गया। जबकि उनके साथ मौजूद रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित तमाम नेता-कार्यकर्ता सर्द मौसम से बचाव के लिए गर्म कपड़ों से लिपटे नज़र आये।
10 से 15 डिग्री की सर्दी, पर असर नहीं!
मरुधरा के नाम से देश-दुनिया में पहचान रखने वाले राजस्थान में सर्द मौसम के दिनों में हाड कंपकपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है। दौसा में आज सुबह 6 बजे के आस-पास जब 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हुई, तब वहां का न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री था। गहलोत-पायलट से लेकर हर नेता-कार्यकर्ता गर्म कोट-जैकेट पहने सर्द हवाओं से बचता नज़र आ रहा था। लेकिन इन सभी के बीच राहुल गांधी हमेशा की तरह अपने टी-शर्ट, पेंट और स्पोर्ट्स शूज़ पहने अंदाज़ में दिखे।
अब चर्चा, 'राहुल कब पहनेंगे गर्म कपड़े'?
कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' जैसे-जैसे उत्तर भारत की ओर रुख कर रही है, वैसे-वैसे सर्द मौसम के तेवर और ज़्यादा तीखे होते चले जा रहे हैं। राजस्थान के बाद यात्रा को हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू कश्मीर पहुंचना है, जहां अभी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि आखिर राहुल गांधी कब अपनी हॉफ-स्लीव्स टी-शर्ट लुक से बाहर आकर गर्म कपड़े पहने दिखेंगे?
समर्थक बोले, 'राहुल के खूम में है गर्मी'
राहुल गांधी का लुक और हॉफ-स्लीव्स टी-शर्ट अंदाज़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। राहुल की तस्वीरों को देखकर समर्थक यूज़र्स के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूज़र्स का कहना है कि ये राहुल गांधी हैं, जिनके ख़ून में गर्मी और मिजाज़ मे नरमी रहती है।
एक यूज़र ने लिखा, 'स्वेटर, जैकेट और शॉल ओढ़कर भी यहां सर्दी से हमारी जान निकले जा रही है और ये राहुल गांधी टी शर्ट में घूम रहे हैं। आखिर किस मिट्टी का बना है ये बंदा, कौनसा टॉनिक लेते हैं ये?
Published on:
19 Dec 2022 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
