26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्क में लोगों से पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पूछी समस्याएं और विकास कार्यों के बारे में बताया

पुष्पेंद्र भारद्वाज ने शुक्रवार को मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में जनसंपर्क किया।

less than 1 minute read
Google source verification
पार्क में लोगों से पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पूछी समस्याएं और विकास कार्यों के बारे में बताया

पार्क में लोगों से पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पूछी समस्याएं और विकास कार्यों के बारे में बताया

जयपुर। कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने शुक्रवार को मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में जनसंपर्क किया। भारद्वाज ने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से उनकी समस्याओं को जाना और अपनी ओर से कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। सभी लोगों ने पुष्पेंद्र भारद्वाज को चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

उसके बाद पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कार्यालय पर पार्टी के ब्लॉक मंडलों की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत रखने पर जोर देने के निर्देश दिए। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में वोटर्स को कांग्रेस की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया।

भारद्वाज ने कार्यालय पर वार्ड 77, वार्ड 89 और वार्ड 90 के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने 51 प्रण घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घोषणा पत्र जनता की समस्याओं के आधार पर बनाया गया है। उन्होंने इस घोषणा पत्र के जरिए चुनाव में जनता का मन कांग्रेस की तरफ बनाने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग