26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में JDA का एक्शन: 6 बीघा में बसी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, कार्रवाई का खर्च भी वसूला जाएगा

JDA Action Jaipur: जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने शनिवार को अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त किया। ग्राम कालवाड़ में मंडा भोपावास रोड पर छह बीघा कृषि भूमि पर गणपति विहार नाम से सृजित किया जा रहा था।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 26, 2026

JDA Cracks Down in Jaipur Illegal Colony Demolished in Kalwad Hanuman Vatika Sealed

6 बीघा में बसी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर (पत्रिका फोटो)

JDA Action Jaipur Illegal Colony Demolition: राजधानी जयपुर में अवैध निर्माण और अवैध रूप से बस रही कॉलोनियों के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कालवाड़ रोड स्थित एक अवैध कॉलोनी को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

खास बात यह है कि इस कार्रवाई में हुए खर्च की वसूली भी जेडीए अब दोषी पक्ष से ही करेगा। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बताया कि ग्राम कालवाड़ में मंडा भोपावास रोड पर करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के 'गणपति विहार' नाम से एक नई कॉलोनी बसाई जा रही थी। भूमाफियाओं ने यहां मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें बिछा दी थीं और भूखंडों का सीमांकन करने के लिए बाउंड्रीवाल खड़ी कर ली थी।

जेडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से सड़कों को उखाड़ दिया और सभी बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान जो 40 हजार रुपए खर्च हुए हैं, उसकी वसूली भी जेडीए प्रवर्तन शाखा संबंधित पक्ष से करेगी।

हनुमान वाटिका में अवैध निर्माण सील

कालवाड़ के अलावा जेडीए की टीम ने निवारू रोड और नांगल जैसा बोहरा क्षेत्र में भी कार्रवाई की। यहां स्थित 'हनुमान वाटिका' में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस निर्माण को लेकर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे और काम रोकने के निर्देश दिए गए थे।

निर्माणकर्ता द्वारा नोटिस की अनदेखी करने पर शनिवार को प्रवर्तन शाखा ने कार्रवाई की। टीम ने निर्माण के प्रवेश और निकास द्वारों को ईंटों की दीवार खड़ी कर पूरी तरह बंद कर दिया और सील लगा दी।

जेडीए की चेतावनी

जेडीए अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधानिकता और जेडीए अप्रूवल की जांच जरूर करें। अवैध कॉलोनियों पर जेडीए का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग