जयपुर

नहीं रहे पूर्व कांग्रेस विधायक उदय सिंह राठौड़, कर्मचारियों के मसीहा के तौर पर बनाई थी पहचान

पूर्व विधायक उदय सिंह राठौड़ का निधन, वे कर्मचारियों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं।

2 min read
Dec 19, 2017

जयपुर।

कांग्रेस के पूर्व विधायक और कर्मचारी नेता रहे उदय सिंह राठौड़ का सोमवार देर रात फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। राठौड़ लंबे समय से मधुमेह रोग से पीडि़त थे। 75 वर्षीय उदय सिंह राठौड़ के निधन से कर्मचारी जगत और कांग्रेस में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें

PICS: खुशमिज़ाज़-ज़िंदादिल था जयपुर का पॉवर बाइकर रोहित, तीन साल पहले हुई थी शादी- डेढ़ साल का है बेटा

निधन के बाद देर रात ही परिजन शव उनके पैतृक गांव सुखवासी नागौर ले गए, जहां आज दोपहर उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा कर्मचारी नेता शामिल होंगे।

गौरतलब है कि लंबे समय कर कर्मचारी नेता रहे राठौड़ 1998 में कांग्रेस के टिकट पर तत्कालीन बनीपार्क विधानसभा सीट से विधायक बने थे।

बताया जा रहा है कि राठौड़ को कुछ दिनों पहले ही तबीयत खराब होने पर फोर्टिग्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से ही उनकी हालत नाजुक बताई जा ही थी। परिचितों के मुताबिक़ उनकी दोनों किड़नियां फेल हो गई थीं। हार्ट पर भी इसका असर पड़ा था। इसकी वजह से उन्हें फोर्टिग्स के आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।

राठौड़ के पुत्र तेज सिंह राठौड़ आरटीडीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं। तेज़ सिंह के अनुसार उनके पिता डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडऩी संबंधी रोग से पीडित है। उनका डायसीसीस भी चल रहा है। गौरतलब है कि उदय सिंह राठौड़ बनीपार्क विधानसभा सीट से विधायक रहे। राजस्थान के कर्मचारियों के हितों में लम्बे समय तक संघर्ष किया। वे कर्मचारियों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

VIDEO: कुल्लू-मनाली बना जयपुर, सीज़न के पहले कोहरे ने पूरे शहर को लिया आगोश में, यहां जानें प्रदेश भर का हाल

Published on:
19 Dec 2017 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर