
जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष रहे मदन लाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट से पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन सिंह को प्रदेश से ( Manmohan Singh Constituency ) भेजने के विकल्पों पर कांग्रेस पार्टी में विचार हो रहा है। हालांकि पार्टी मनमोहन सिंह को राज्यसभा में भेजने के लिए तमिलनाडु की सहयोगी दल द्रमुक से भी मदद मांगी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ऐसी जगह से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजने पर विचार किया जा रहा है, जहां चुनाव जीतने की शत प्रतिशत गारंटी हो।
राज्यसभा में तमिलनाडु से अभी 6 सीटें खाली हुई है, जिस पर चुनाव ( rajya sabha election ) होने वाला है। 6 में से तीन सीटों पर द्रमुक के जीतने की संभावना है। हालांकि द्रमुक के नेता एक सीट सहयोगी दल एमडीएमके पार्टी के वाइको को भी देना चाहते है। पार्टी ने सभी विकल्प खुले रखे है। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी बात कर सकते है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल 14 जून को पूरा हो गया था। पीवी नरसिंह राव की सरकार में वित्त मंत्री ( Manmohan Singh Biography ) रहने के समय 1991 से मनमोहन सिंह लगातार 5 बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। मनमोहन सिंह को नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है।
मनमोहन सिंह का जन्म पंजाब प्रान्त (वर्तमान पाकिस्तान) में 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरुमुख सिंह था। देश के विभाजन के बाद सिंह का परिवार भारत चला आया। यहां पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई ( Manmohan Singh Education ) पूरी की। यहां पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई पूरी की।
बाद में वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गए, जहां से उन्होंने Ph.D. की। इसके बाद उन्होंने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से DPhil भी किया। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। मनमाेहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ( manmohan singh wife ) की तीन बेटियां ( manmohan singh daughter ) हैं, जिनका नाम दमन सिंह, उपिंदर सिंह और अमृत सिंह हैं।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें
Updated on:
27 Jun 2019 01:22 pm
Published on:
27 Jun 2019 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
